Reaper Binder
Reaper binder क्या है ? रीपर बाइंडर उपयोग , कीमत , सब्सिडी और इसके लाभ - [हिन्दी] रीपर बाइंडर ( Reaper binder) ( सल कटाई के साथ-साथ फसलो को रस्सी से गठरियाँ भी बांधती है । रबी की सबसे महत्वपूर्ण फसलो मे से गेहूं एक है। पहले गेहूं की कटाई में कई दिन या हफ्ते लग जाते थे। लेकिन मौजूदा समय में कई प्रकार के कृषि यंत्र के आ जाने से किसानों के काम को काफी हद तक आसान कर दिया है। इन्ही यंत्रों में से एक है रीपर बाइंडर मशीन जिसकी सहायता से गेंहू के फसलों को आसानी से काटकर बंडल बनाकर खेत में छोड़ देती है। जिसे उठाकर थ्रेशिंग (मड़ाई) कर सकते है | इस यंत्र की सहायता से समतल खेत की भूमि से 5 से 7 सेमी ऊपर फसल की कटाई आसानी से की जा सकती है। और इस यंत्र के कारण भूसे का भी नुकसान नहीं होता है। वहीं अगर बात करे कबाइन हार्वेस्टर की तो थ्रेशिंग से निकलने वाले भूसे को खेत में ही छोड़ देती है जिसकी मात्रा लगभग बहुत अधिक होती है। और इसके साथ ही कंबाइन हार्वेस्टर करीब 30 सेमी ऊपर से फसल की कटाई करता है जिससे कटाई के बाद फसल का ठूठ खेत में ही खड़े रह जाते है । जिससे किसानों को बहुत नुकसान होता है क्...