Reaper Binder

 Reaper binder क्या है ? रीपर बाइंडर उपयोग,कीमत,सब्सिडी और इसके लाभ - [हिन्दी]

रीपर बाइंडर (Reaper binder) (सल कटाई के साथ-साथ फसलो को रस्सी से गठरियाँ भी बांधती है । रबी की सबसे महत्वपूर्ण फसलो मे से गेहूं एक है। पहले गेहूं की कटाई में कई दिन या हफ्ते लग जाते थे। लेकिन मौजूदा समय में कई प्रकार के कृषि यंत्र के आ जाने से किसानों के काम को काफी हद तक आसान कर दिया है। इन्ही यंत्रों में से एक है रीपर बाइंडर मशीन जिसकी सहायता से गेंहू के फसलों को आसानी से काटकर बंडल बनाकर खेत में छोड़ देती है। जिसे उठाकर थ्रेशिंग (मड़ाई) कर सकते है | इस यंत्र की सहायता से समतल खेत की भूमि से 5 से 7 सेमी ऊपर फसल की कटाई आसानी से की जा सकती है। और इस यंत्र के कारण भूसे का भी नुकसान नहीं होता है। वहीं अगर बात करे कबाइन हार्वेस्टर की तो थ्रेशिंग से निकलने वाले भूसे को खेत में ही छोड़ देती है जिसकी मात्रा लगभग बहुत अधिक होती है। और इसके साथ ही कंबाइन हार्वेस्टर करीब 30 सेमी ऊपर से फसल की कटाई करता है जिससे कटाई के बाद फसल का ठूठ खेत में ही खड़े रह जाते है ।

जिससे किसानों को बहुत नुकसान होता है क्योंकि फसल से मिलन वाले भूसे का नुकसान हो जाता है। जिसे किसान जानवरों के खाने में इस्तेमाल करते हैं जो की कीमती भी होता है। जिसकी पूरे वर्ष काफी किल्लत होती है और दूसरा कारण यह है की खेत खाली करने के चक्कर में किसान ठूंठ में आग लगा देते है जिससे पर्यावरण सहित कई प्रकार के नुकसान होते हैं। इसलिए रीपर बाइंडर (Reaper binder) का उपयोग बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि ये फसलों को आसानी से काटकर बंडल बनाकर खेत में छोड़ देती है।

रीपर बाइंडर क्या है [ What is reaper binder]

रीपर बाइडर (Reaper binder) एक आधुनिक कृषक यंत्र है जिसकी सहायता से फसल के काटने के साथ-साथ बांधने का भी कार्य करती है इस मशीन की फसल काटने की क्षमता 1 एकङ प्रति घंटा है। इस मशीन से गेंहू, धान, जो जई और अन्य फसले जिनकी उचाई करीब 85 सेमी से 110 सेमी तक की फसलों की आसानी से कटाई कर बंडल बनाता है।

रीपर बाइंडर का उपयोग [ Use of reaper binder ]

·         इसका उपयोग गेहू, धान, जो जई और अन्य फसले की कटाई की जा सकती है।

·         इस मशीन मे छोटी टाई लगाकर करीब 5 किंटल (कुन्टल) तक की भार को ढोया जाता है।

·         इसकी उपयोग से करीब 85 सेमी से 110 सेमी तक की फसलों की आसानी से कटाई कर बंडल बनाता है

·         इस यंत्र की उपयोग से समतल खेत की भूमि से 5 से 7 सेमी ऊपर फसल की कटाई आसानी से की जा सकती है।

·         इसके उपयोग से फसल के भूसे का नुकसान नहीं होता है

रीपर बाइंडर की कीमत [ Reaper binder price in India ]

रीपर बाइंडर (Reaper binder) की कीमत लगभग 80 हजार से 5 लाख रुपया तक की होती है इसकी कीमत कंपनी के ऊपर भी निर्भर करती है अलग-अलग कंपनी की कीमत अलग-अलग होती है | ये आप पर निर्भर करता है की आप कौन सी कंपनी का रीपर बाइंडर खरीद रहे है। इसमे भी कई प्रकार के रीपर बाइंडर यंत्र आते है जिसकी कीमत भी अलग होती है।

रीपर बाइंडर से लाभ [ Benefit from reaper binder ]

  • परिवहन सुबिधा जनक है इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना काफी आसान होता है।
  • इससे मजदूरी, समय और पैसे आदि की भी बचत होती है।
  • यह यंत्र टिकाऊ और लंबे समय तक चलता है।
  • इस मशीन की फसल काटने की क्षमता 1 एकङ प्रति घंटा है। और यह यंत्र 1 लीटर प्रति घंटा दर से डीजल की खपत करता है।

Reaper Binder क्या है?

रीपर बाइंडर (Reaper binder) एक आधुनिक कृषक यंत्र है जिसकी सहायता से फसल के काटने के साथ-साथ बांधने का भी कार्य करती है | इस मशीन की फसल काटने की क्षमता 1 एकङ प्रति घंटा है। इस मशीन से गेंहू,धान,जौ, जई और अन्य फसले जिनकी उचाई करीब 85 सेमी से 110 सेमी तक की फसलों की आसानी से कटाई कर बंडल बनाता है |

रीपर बाइंडर पर सब्सिडी [ Subsidy on reaper binder ]

किसानों को समय-समय पर राज्यों के द्वारा रीपर बाइंडर (Reaper binder) पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। सब्सिडी की दर सभी राज्यों में अलग अलग होती है।

सब्सिडी को और अधिक जानकारी के लिए DBT (Department of Agriculture कृषि विभाग की वेबसाइट चेक करे

 

 

निष्कर्ष [ Conclusions ]

 

इससे यही निष्कर्ष निकलता है कि रीपर बाइडर (Reaper binder) किसान भाइयों के लिए बहुत ही उपयोगी यंत्र है। इससे मजदूरी, समय और पैसे आदि की भी बचत होती है और साथ ही साथ इसके उपयोग से फसल के भूसे का नुकसान नहीं होता है। जिससे किसी भी प्रकार के नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता है। यह यंत्र टिकाऊ और लंबे समय तक चलता है।

 

Comments